निज संवाददाता रेहटी
चुनाव के पहले अटकले लगाई जा रही हैं कि नसरूल्लागंज या बुदनी को सीएम शिवराज सिंह चौहान जिला बना सकते हैं। लेकिन अब यह मांग रेहटी क्षेत्र के लोग भी प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सलकनपुर को जिला बनाने की मांग उठाने लगे हैं। जहां नसरूल्लागंज, बुदनी और रेहटी तीनो तहसील के लोग अपनी अपनी तहसील में जिला बनाने के लिए शासन से पुरजोर मांग कर रहे हैें। ऐसे में शनिवार को सलकनपुर को जिला बनाने की मांग को लेकर रेहटी तहसील के लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार राजेंद्र जैन को सौंपा। जिसमें बताया कि जिला सीहोर के अति विस्तृत क्षेत्र को देखते हुए लंबे समय से एक नवीन जिला बनाए जाने की आवश्यकता क्षेत्र में महसूस की जा रही है। क्योंकि बुदनी रेहटी और नसरूल्लागंज तहसील के लोगों के लिए जिला मुख्यालय सीहारे 100 किमी से अधिक दूरी पर है। जिससे आम नागरिक को जिला मुख्यालय पर अपने आवश्यक कार्यों के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं जिले की दूरी 100 किमी से अधिक होने के कारण यह तीनो तहसील पिछड़ रही हैं। इस कारण हम क्षेत्र वासी सलकनपुर को जिला बनाने की मांग प्रस्ताव के समक्ष प्रस्तुत है। सलकनपुर को जिला बनाए जाने से विशेषताओं के आधार में बताया कि सलकनपुर एक ऐसा धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में है जिसमें कि 100 किमी के दायरे में गोहरगंज, बाड़ी, खातेगांव, बुदनी, रेहटी, नसरूल्लागंज तहसील आती है। सलकनपुर इन सभी तहसील मुख्यालयों का ऐसा मध्यक्षेत्र है जहां पर कि आवागमन अधिक सुविधाजनक है। सलकनपुर में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। जिसका उपयोग जिला मुख्यालय के आवश्यक भवन बनाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। सलकनपुर विकास प्राधीकरण जो कई करोडो के विकास परियोजना है। जिससे यह सुनिश्चित है कि यह क्षेत्र भविष्य में विकसित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाएगा। जो जिला मुख्यालय बनाने के लिए उचित स्थान है। सलकनपुर एक ऐसा मध्य स्थान है। जहां से प्रस्तावित जबलपुर इंदौर रैल लाईन एवं नर्मदा विकास पथ है। जो जिला मुख्यालय के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालो में एडवोकेट चंद्रशेखर चौहान, वीरेंद्र यादव और अवधनारायण वर्मा, मंगल सिंह चौहान, गुलाब सिंह चौहान, आरवी विश्वकर्मा, राकेश वर्मा, धु्रव सिंह ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment