
निज संवाददाता रेहटी
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री व किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी, कुशल संगठन, रणनीतिकार सहज व सरल स्वभाव के धनी रघुनाथ सिंह भाटी का जन्मदिन शुक्रवार को पूरे जिले में सेवा व समर्पण दिवस के रू प में मनाया गया। वहीं जिलाध्यक्ष श्रीराजपूत ने उनके जन्मदिन पर पर्यावरण बचाने को लेकर पूरे जिले में लोगोंं को साईकिल चलाने पर जोर दिया। जिसमें जीवाश्म ईंधन के साथ पर्यावरण का बचाव होगा।
सभी कार्यकर्ताओं ने रेहटी में स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण कर उनका जन्मदिन मनाया। वहीं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और आतिशबाजी चलाकर जन्म दिन मनाया। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री रघुनाथ सिंह भाटी उनके जन्मदिन पर राजस्थान में थे। लेकिन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत के नेतृत्व में पूरे जिले भर में उनके नेता प्रदेश से बाहर होने पर भी पूरे जिले में उत्साह के साथ समर्पण दिवस के रूप में उनका जन्मदिन मनाया गया।
अस्पतालों में फल वितरण हुए। गरीब बच्चों को कपड़े वितरित किए। वहीं उनका जिले भर में जगह-जगह केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। रेहटी में उनके जन्मदिवस पर बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। और मरीजों को फल वितरण कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता हरिनारायण चौहान, पूर्व जिला प्रमुख विद्यार्थी परिषद राजीव शर्मा, पार्षद विनीत माहेश्वरी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आनंद गोपाल बलभद्र, ललित सिसोदिया, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नितेश साहू, जयपाल भाटी, चंदन सेन, राजेश चौहान, बलबंत राजपूत, शाजिद अहमद, ओपी चौहान, विपिन केवट, राजीव वर्मा, कपिल चौहान, निखिल चौहान, अंकित चौहान, गौरव चौहान, विपिन केवट, राजेश यदुवंशी, मुकेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिलाध्यक्ष ने दिया साईकिल चलाने का संदेश
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत ने पर्यावरण प्रदूषण के बचाव के लिए रघुनाथ सिंह भाटी के जन्मदिन पर जीवाश्म ईंधन का मितव्यता के साथ प्रयोग करने के लिए साईकिल चलाकर संदेश दिया। और पूरे जिले में भी युवाओंं को प्रेरित कर रहे हैं कि साईकिल का उपयोग कर पर्यावरण को बचाने में मदद करे।
No comments:
Post a Comment