निज संवाददाता रेहटी
रेहटी बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र खेल मैदान के अभाव में कृषि उपज मंडी प्रांगण में खेल प्रतिभाओ को उभारने के लिए और खेल प्रेक्टिस करने के लिए कृषि उपज मंडी प्रांगण रेहटी पहुंचे थे। यहां पर दौड़ के दौरान एक छात्र जिसका नाम नितिन राठौर पिता किशन लाल राठौर ग्राम डोबा तहसील नसरूल्लागंज जिला सीहोर का निवासी, जो कि कक्षा ९ वीं छात्र था। और रेहटी छात्रावास में रहकर अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहा था। दौैडऩे के दौरान दौड़ते दौड़ते पक्के फर्श पर गिर गया और अचेत अवस्था में पहुंच गया। जिसे स्पोर्ट शिक्षक दामोदर यादव ने छात्रोंं की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी लाये। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले को लेकर अस्पताल प्रांगण में सेकड़ो लोगोंं को भीड़ लग गई। और स्कूल का पूरा स्टाफ एकत्रित हो गया। कुछ समय के बाद छात्र के माता पिता को सूचना दी और उनके पहुंचने पर उन्हें जानकारी दी। छात्र का शव परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान स्पोर्ट शिक्षक भी अचेत अवस्था में पहुंच गए थे। वहीं बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल की प्राचार्या घटना के बाद घबराहट महसूस करनी लगी। तब उन्हे अस्पताल भर्ती करने लगा। इधर रेहटी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
खेल मैदान का अभाव
पूरे बुदनी विधानसभा क्षेत्र में एक दो स्कूलो को छोडक़र किसी भी स्कूल में खेल मैदान नही है। रेहटी में ८५ लाख की लागत से खेल मैदान का निर्माण किया है। लेकिन इस खेल मैदान में एक दिन भी खेल प्रक्रिया नही हो सकी। समय रहते खेल मैदान का निर्माण कार्य पूरा हो जाता तो छात्र नितिन राठौर की मौत नही होती और नितिन की जान बचाई जा सकती थी। लेकिन प्रशासन की लापरवाही और अनदेखी के कारण छात्र की मौत हुुई है। अभी भी प्रशासन खेल मैदान को लेकर सचेत नही हुआ तो घटनाएं और घटित हो सकती है। आवश्यकता दुर्घटनाओ को रोकने की है और खेल मैदान पर हुए लाखो खर्च की जांच की आवश्यकता है।
छात्र की मौत के संबंध में मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा। वर्तमान में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
नेमनाथ मरावी थाना प्रभारी रेहटी
छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। जांच का विषय है। स्पोर्ट प्रेक्टिस कराने मंडी प्रांगण ले गए थे। और खेल के दौरान ही छात्र अचेत अवस्था में पहुंचा था।
सुधा सालोमन, प्राचार्या बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल रेहटी
रेहटी बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र नितिन राठौर की मृत्यु के बाद परिजनों को शासन की ओर से तत्काल आर्थिक सहायता पहुंचाई है। और मामले की जांच कराने क ा आश्वासन दिया है।
राजेंद्र जैन, तहसीलदार रेहटी
No comments:
Post a Comment