Tuesday, 4 June 2019

युवक पर 4 युवको ने छुरे से किया हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर


निज संवाददाता रेहटी
पुरानी रंजिश के चलते 1 युवक पर 4 युवको ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक का मडर करने के उद्देश्य से ४ युवको ने छुरे से उस पर हमला कर दिया। जहां छुरा पेट में नही लगने से युवक की जान बच गई है। वहीं उसके हाथ पर लगातार 3 छुरे के बार करने से गंभीर अवस्था में उसे रेहटी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे तत्काल रूप से भोपाल रेफर कर दिया। मामला बीती रात 12 बजे का है। जानलेवा हमले की सूचना पुलिस को मिलते ही तत्काल टीआई रवींद्र यादव, एसआई प्रभात गोड़ अस्पताल पहुंचे। और गंभीर घायल को भोपाल तत्काल भेजा गया। पुलिस ने 4 युवको पर जानलेवा की धारा सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौपड़ा कॉलोनी निवासी शुभम चौहान पिता नारायण सिंह चौहान अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। तभी 4 युवको ने उसे घेर लिया और हत्या की मंशा से उस पर छुरे से बार करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते शुभम लहुलुहान हो गया। और आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने शुभम चौहान के बयान पर रवी चौहान पिता पप्पू चौहान, अमित पिता अवधनारायण, भल्ला पिता मंगल सिंह सहित सौरभ चौहान पर 307, 294, 506, 223 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जहां पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। 

आरोपियों की पहचान हो गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। अभी 4 युवको पर हत्या करने का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। 
रवींद्र यादव, टीआई रेहटी
ad 

1 comment: