Article By ANAND VISHWAKARMA

Tuesday, 13 March 2018

मां कर्मा देवी जयंती पर निकाला नगर में चल समारोह


निज संवाददाता रेहटी 
नगर के बागवान गार्डन में महा कर्मा देवी जयंती उत्सव मंगलवार को मनाया गया। मां कर्मा देवी की पूजा अर्चना साहू समाज के लोगो ने की। और नगर में चल समारोह का आयोजन भी किया गया। इस चल समारोह झांकी में सामाजिक लोगो ने भाग लिया। और मां कर्मा देवी को याद किया। चल समारोह का शुभारंभ बागवान गार्डन से गांधी चौक, बार्ड १० क्षत्रीय मोहल्ला, विकास कॉलोनी, मंडी गेट, रेंज प्रांगण, बस स्टैंड, होलीटेकरा, बजरंग चौक से बागवान गार्डन में पहुंचा। जहां पर मां कर्मा देवी की आरती और पूजन के साथ प्रसादी वितरण हुआ। इस अवसर पर सामाजिक बंधुओं ने सामाजिक सामुहिक भंडारे का आयोजन भी किया।
जोरदार हुआ गलियों में मां कर्मा देवी के जुलूष स्वागत
जैसे ही साहू समाज ने मां कर्मा देवी का चल समारोह नगर में निकाला। गली मोहल्लों में जोरदार पुष्पवर्षा कर कर्मा देवी की पूजा अर्चना के साथ सामाजिक बंधुओं का स्वागत किया। और शरबत पिलाकर सम्मानित किया। वहीं मंडी गेट पर भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष चेतन पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ चल समारोह का स्वागत किया। और पुष्पवर्षा कराई। यह चल समारोह नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाला गया। इस अवसर पर नारायण साहू, ज्ञानी साहू, हरिओम, कचरूलाल, राकेश, मनोहरलाल, लखनलाल, सुनील, अरविंद, अनिल, भानूप्रताप, ओमप्रकाश, पूनमचंद्र सहित कई लोग थे। 
जंगली जानवर ने बछड़े को घायल किया और एक बछड़े को मार डाला
निज संवाददाता रेहटी 
इन दिनों खेतो में निवास करने वाले किसान परेशान हैं। क्योंंकि जंगली जानवर उनके पशुओं पर हमला करके घायल कर रहे हैं या मार रहे हैं अभी तक यह घटना पहाड़ी क्षेत्र में हुआ करती थी। लेकिन ढामंडा ग्राम से भी ऐसी घटना प्रकाश में आई है। जिसमें लक्ष्मीनारायण लौवंशी के खेत में बंधे गाय के दो बछड़ो को जंगली जानवर ने घायल कर दिया है। और एक बछड़े को जानवरो द्वारा खाने से मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शी अनिता सुनील मेहरा ने बताया कि चितकवरे पट्टे वाले जानवर को बछड़े क ो घायल करते और खाते देखा है। लेकिन डर जाने के कारण वे गाय बछड़ो को बचा नही पाई। घटना रेहटी नगर के पास पीपली वाला खेत ढामंडा की बताई जा रही है। 1 बजे दोपहर को जंगली जानवर ने बछड़े को घायल किया और मार डाला।
ad. 
कंप्यूटर और मोबाईल रिपेयरिंग हेतू संपर्क करें। 9179005538

मकान के उत्कृष्ट नक्शे बनवाने हेतू संपर्क करें। 8878140192
 रौजाना रेहटी की खबर पाने के लिए view my complete profile पर क्लिक कर follow आप्शन पर क्लिक करें।

No comments:

Post a Comment