Monday, 1 January 2018

नव वर्ष में रिकार्ड तोड़ भीड़ ने किए मां विजयासन के दर्शन

निज संवाददाता रेहटी आनंद विश्वकर्मा 
आस्था और विश्वास का संगम नव वर्ष के पहले दिन सोमवार को मां विजयासन शक्तिपीठ धाम सलकनपुर में देखने को मिला। जहां लाखों लोगों ने मां विजयासन के दर्शन कर अपने नव वर्ष 2018 की शुरूआत की। नववर्ष के पहले दिन सोमवार को मां विजयासन धाम सलकनपुर में सुबह से ही माता के भक्तों का सैलाव उमड़ता रहा। जहां रात्रि 8 बजे तक करीब ढाई लाख से तीन लाख श्रद्धालुओं ने मां विजयासन के दर्शन किए। लाखों श्रद्धालु एक दिन में इतने अधिक जमा होने पर सलकनपुर के इतिहास के सारे रिकार्ड टूट गए हैं। जहां शारदीय नवरात्र में भी इतने अधिक श्रद्धालु माता के दरबार में नही देखे गए। भक्तों की अपार भीड़ के चलते लगाया गया पुलिस बल बौना सावित हुआ। शारदीय और चेत नवरात्र की तरह 250 से अधिक पुलिस बल लगाया जाना था लेकिन प्रशासन ने केवल 60 ही पुलिस बल तैनात किया। 
सारे रिकार्ड ध्वस्त हुए

100 सालों में यह पहला नव वर्ष का पहला दिन है। जहां करीब 3 लाख श्रद्धालु मां विजयासन दरबार पहुंचे। जो अभी तक के 100 साल के रिकार्ड में शामिल नही है। इतने अधिक श्रद्धालु शारदीय नवरात्र में भी नही आते हैं। सोमवार को रोप-वे और वाहन पहुंच मार्ग पर जाम लगने से कई श्रद्धालुओं को मजबूरी में सीड़ी मार्ग से मंदिर तक जाना पड़ा। सीड़ी मार्ग भी भक्तो से खचाखच भरी हुई थी। 
4 घंटे तक लगा वाहन पहुंच मार्ग तक जाम

नव वर्ष के पहले दिन दोपहर 12 बजे के बाद श्रद्धालुओं की अपार भीड़ सलकनपुर जमा हो गई। और 2 किमी लंबे वाहन मार्ग में हजारो वाहन जाम में फंसे हुए थे। जहां छोटे बच्चोंं और महिलाओं की हालत देखते नही बनती थी। वाहन पहुंच मार्ग पर पूरे दिन बार-बार जाम की स्थिति निर्मित होती रही। 
टिकट लेने के 5 घंटे बाद रोप-वे से पहुंचे श्रद्धालु
अपार भीड़ होने से रोप-वे में भी भारी भीड़ जमा थी। जहां टिकट लेने के बाद 5-5 घंटे बाद रोप-वे से श्रद्धालु पहुंच सके। लंबी कतारो में लगे श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते रहे। 
माता के दरबार में लंबी-लंबी कतारे

मां विजयासन धाम सलकनपुर में लाखों श्रद्धालु एक साथ जमा होने से माता के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारे लगी हुई थी। जहां जय माता दी उद्घोष के साथ श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। वहीं रात को 8 बजे तक जिन श्रद्धालुओं ने दर्शन नही किए थे, उन श्रद्धालुओं को आज मंगलवार को दर्शन करना पड़ेगा। 
पार्किंग भी छोटा पड़ा
हजारो की संख्या में सलकनपुर पहुंचे वाहनो से मंदिर स्थल पर बनाया पार्किंग भी छोटा पड़़ गया। जहां कई वाहनों को दूर तक खड़ा करना पड़ा। नव वर्ष के पहले दिन कई वीआईपी भी सलकनपुर पहुंचे। और माता के दर्शन किए। जिसमें सुहागपुर विधायक शामिल है।
यहां क्लिक कर जानिए कैसे बना शक्तिपीठ सलकनपुर

यहां क्लिक कर जानिए कैसे हुई सलकनपुर पर्वत की उत्पत्ति


 रौजाना रेहटी की खबर पाने के लिए view my complete profile पर क्लिक कर follow आप्शन पर क्लिक करें।


No comments:

Post a Comment