Monday, 18 December 2017

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सागौन सहित, हिरण का शिकारी पकड़ा

निज संवाददाता रेहटी 

लकड़ी चोरो अवैध लकड़ी लाने का अब तरीका ही बदल लिया है। जहां इस समय चल रही नहर के पानी में अवैध सागोन की सिल्लिया बहाकर सागौन की तश्करी कर रहे हैं। लेकिन वन विभाग की इन पर लगातार कार्रवाई करके अवैध लकड़ी जब्त करने में पीछे नही है। एसडीओ फारेस्ट मनोज भदोरिया बुदनी रेंजर रितु तिवारी के मार्गदर्शन में डिप्टी रेंंजर आरएस जादौन, देवी सिंह, वन रक्षक आनंद ठाकुर, रामरूचि साहू, अनिल त्यागी, चंदर सिंह चंद्रवंशी, प्रेमसिंह बारेला, दैनिक वेतन भोगी अजगर अलि, कन्हैया लाल गुर्जर का दल गठित किया गया। जहां  बीती रात मालीबायां नहर से 14 नग अवैध सागौन के नग वन विभाग ने जब्त किए हैं। जिनकी कीमत 20 हजार रूपए बताई जाती है। इससे पहले गेहूंखेड़ा के पास से 9 नग सागौन की अवैध लकड़ी भी जब्त की थी। जिनकी कीमत 10 हजार रूपए बताई जाती है। उल्लेखनीय है कि हरे भरे जंगलोंं को नुकसान पहुंचाकर लकड़ी तश्करी का काम होता आ रहा था। इन पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग टीम गठित कर लकड़ी चोरी पर अंकुश लगा रहा है। लेकिन लकड़ी चोरो की गिरफ्तारी के बाद भी लकड़ी चोरो के हौंसले इतने बुलंद है कि वापस इस अवैध काम में लिप्त हो जाते हैं। वन विभाग की रात्रि कालीन गश्त में अवैध लकड़ी तो जब्त हो जाती है। लेकिन अधिकांश मामलो में आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो जाते हैं। वन विभाग की दोनो कार्रवाई में आरोपी भी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। 

लकड़ी चोरो पर अंकुश लगाने के लिए रात्रिकालीन गश्त बड़ा दी गई है। और समय-समय पर टीम गठित कर अवैध लकड़ी पकड़ी जा रही है। इससे पहले कई आरोपियों को भी विभाग ने पकड़ा है। 
रितु तिवारी रेंंजर रेहटी
हिरण शिकार कांड का एक आरोपी गिरफ्तार
हिरण शिकार में दो से अधिक आरोपी बन सकते हैं
निज संवाददाता रेहटी 
7 माह पहले हिरण शिकार मामले में वन विभाग ने दो लोगों को आरोपी बनाया था। जहां वन विभाग ने एक आरोपी नसरूल्लागंज निवासी सचिन अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जैल भेज दिया गया। वहीं दूसरा आरोपी अशलम खां की गिरफ्तारी के लिए वन विभाग कड़ी मेहनत कर रहा है। बताया जाता है कि 7 माह पहले हिरण का शिकार कर हिरण का मांस वन विभाग ने जब्त किया था। और आरोपी फरार थे। जिसमें वन विभाग को मिलते हुए हिरण के शिकार के एक आरोपी को धर दबोचा है। लेकिन इस हिरण शिकार में परते और खुलती जा रही है। जहां आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 2 से अधिक आरोपी बन सकते हैं। जिसके लिए वन विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपी के कथन से अब यह स्पष्ट होने लगा है कि इसमें और भी आरोपी बन सकते हैं। इसके लिए वन विभाग ने कई बिंदुओं पर जांच करना शुरू कर दिया है। लंबे समय के बाद वन विभाग को आरोपी को पकडऩे में मिली सफलता के बाद अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए वन विभाग पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। अब देखना यह है कि दो आरोपियों के बाद हिरण कांड में और कितने आरोपी शामिल होते हैं।
बस क्लिक करें और पढ़े पूरी खबर
दिनेश मर्डर कांड का पर्दाफाश
आंवलीघाट में डूबने से एक की मौत
रौजाना रेहटी की खबर पाने के लिए view my complete profile पर क्लिक कर follow आप्शन पर क्लिक करें।


No comments:

Post a Comment