Friday, 27 October 2017

अनूप जलोटा सहित कई दिग्गज पहुंचेंगे माता के दरबार

अखिल भारती गुरूभक्त मंडल समर्पण सेवा समिति उत्तम सेवाधाम सलकनपुर में तीन दिवसीय स्नेह सम्मेलन एवं विद्यालय का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह लोकार्पण कार्यक्रम स्वामी वियोगानंद सरस्वती ईश्वरीय आश्रम गंगोत्री उत्तराखण्ड के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। 
यह रहेंगे मुख्यातिथि
कार्यक्रम में मुख्यातिथि मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान (संभावना), प्रांत सह संचालक मध्य भारत अशोक पांडे, कुलपति बनारस  विश्व हिन्दू  विद्यालय गिरीशचंद्र त्रिपाठी, लोक निर्माण मंत्री एवं प्रभारी मंत्री सीहोर रामपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान संघ प्रभाकर केलकर, राष्ट्रीय संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा भगवत शरण माथुर, अखिल भारती संगठन मंत्री साहित्य परिषद श्रीधर पराणकर, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री विद्याभारती निरंजन शर्मा, तपन भौमिक नरेंद्र सिंह चौहान शामिल रहेंंगे।
तीन दिवसीय कार्सक्रम इस प्रकार

  • 3 नवंबर शुक्रवार को प्रसिद्ध अंतराष्ट्रीय भजन गायक अनुप जलोटा की भजन संध्या।
  • 4 नवंबर शनिवार अखिल भारती कवि सम्मेलन जिसमें देश के ख्याति प्राप्त हास्य वीर रस के कवि भाग लेंगे। 
  • कार्यक्रम में मुख्य सूत्रधार बुद्धिप्रकाश दाधीच, केकड़ी राजस्थान रहेंगे। दोनो ही दिन कार्यक्रम रात्रि 9 बजे से प्रांरभ होंगे। 5 नवंबर रविवार को विद्यालय भवन लोकार्पण प्रात: 11 बजे, स्नेह सम्मेलन उत्तम स्वामी के प्रवचन 11:15 बजे, विशाल भंडारा 1 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। 
आपको यह न्यूज कैसी लगी। इस बारे में आप फेसबुक की तरह यहां पर भी अपनी राय या कमेंट दे सकते हैं। कमेंट करने के लिए नीचे दिए गए लिंक Post a comment पर क्लिक कर सकते हैं। साथ ही आप अपने सुझाव, न्यूज संबंधी जानकारियां भी कमेंट में दे सकते हैं। कमेंट करने के लिए आपकी gmail id खुली होना चाहिए।

No comments:

Post a Comment