Article By ANAND VISHWAKARMA

Sunday, 2 July 2017

हरित बेल्ट और गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने हुआ महा पौध रोपण

महा पौधारोपण अभियान का शुभारंभ सोमवार को सुबह 7 बजे से शुरू हो गया था। एक साथ हुए शुभारंभ में महा पौधा रौपण अभियान में निर्धारित स्थान पर लगाए गए कर्मचारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियो के साथ पहुंचकर पौधारोपण किया। इस पौधारोपण में भारी संख्या में जन समुदाय की भागीदारी अहम् रही। नगर परिषद ने 2 हजार से अधिक पौधे 6 स्थानों पर रौपेे जिसमें प्रमुख रूप से नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता हरिनारायण चौहान, सीएमओ आरडी शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गजराज सिंह चौहान, रामगोपाल टैलर, डॉ आरके यादव, श्रीराम मेहता, नगर परिषद उपाध्यक्ष भगवत ङ्क्षसह ठाकुर, गजराज ङ्क्षसह पटेल, लेखापाल शेरसिंह राजपूत, उपयंत्री केआर कुशवाह, दिलीप गुप्ता, जगदीश प्रसाद चौहान सहित कई लोग शामिल थे। वहीं वन विभाग ने 20 हजार से अधिक पौधों का रौपण किया। इसके साथ ही  लोगों ने स्वयं प्रेरित होकर पौधारोपण किया। और लोगों को पौधों के प्रति जागरूक भी किया। यह पहला अभियान है जिसमें जनप्रतिनिधि, स्थानीय पंचायत और निकायों के पंच, सरपंच अध्यक्ष अधिकारी 7 बजे अपनी निर्धारित मुख्यालय पर पहुंच गए थे। और सभी ने एक साथ एक जुट होकर पौधारोपण किया। 
नर्मदा हरित बेल्ट बना एक दिन में 
नर्मदा किनारे 5 से 7 किमी क्षेत्र में पौधारोपण कर हरित बेल्ट बनाने की तैयारी जो प्रशासन 15 दिनों से कर रहा था वह सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक पूर्ण हो गई। प्रशासन के अनुसार 2 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। इनकी देखरेख और सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी प्रशासन ने स्थानीय लोगों पर छोड़ी है। इस महा अभियान में जन अभियान परिषद, हर्टिकल्चर, कृषि विभाग, पंचायत विभाग सहित कई शासकीय विभागों की अहम् भूमिका रही। पौधारोपण में विधिवत प्रशासन ने प्रदेश स्तर के अधिकारियों से लेकर छोटे कर्मचारी, जिले के अधिकारी, ब्लॉक अधिकारी सभी की ड्यूटी लगा रखी। जो अपनी निर्धारित ड्यूटी के अनुसार हर घंटे प्रोग्रेस की मानिटरिंग कर शासन को सूचित कर रहे थे। पहली बार मप्र में ऐसा कोई अभियान चलाया गया है जिसमें इतने बड़े पैमाने पर अधिकारियों को लगाया है और उन्होने समय देकर पौधारोपण कराया है। 

No comments:

Post a Comment